हर साल राज्य व केंद्र सरकार द्वारा स्टूडेंट्स के लिए कई तरह की स्कॉलरशिप योजनाएं शुरू की जाती हैं (Scholarship For Students). कुछ स्कॉलरशिप मेधावी छात्रों के लिए जारी की जाती हैं तो कुछ आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए. स्कॉलरशिप से मिले रुपयों से छात्रों की पढ़ाई में काफी मदद हो जाती है. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यूपी स्कॉलरशिप स्कीम (UP Scholarship Scheme) शुरू की गई है, जिससे हर साल लगभग 40 लाख छात्रों को फायदा मिल जाता है. साल 2022 की शुरुआत कोरोना वायरस संक्रमण के खौफनाक आंकड़ों के साथ हुई है (Coronavirus In India). जनवरी के पहले हफ्ते में ही 19 राज्यों के शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी हो चुका है (Schools Closed). ऐसे में छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने और स्कॉलरशिप संबंधी जरूरी कामकाज में कई तरह की परेशानियां आने वाली हैं (UP Scholarship). छात्रों को मिला है 14 फरवरी तक का समय समाज कल्याण विभाग ने यूपी स्कॉलरशिप (UP Scholarship) के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को डेटा में संशोधन के लिए 14 फरवरी तक का समय निर्धारित किया है. विभाग की तरफ से इस तार...